Posts

सब्जी में नमक हुआ ज्यादा तो बेटे ने मां के गाल में दांत से काटा

सब्जी में नमक हुआ ज्यादा तो बेटे ने मां के गाल में दांत से काटा भिलाई  । रिसाली सेक्टर निवासी एक युवक ने सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात पर अपनी ही मां से मारपीट कर उसके गाल में दांत काट लिया। गुस्साए बेटे ने अपनी मां का गला दबाने की भी कोशिश की। घटना के समय घर पर मौजूद प्रार्थिया की बेटी ने बीच बचाव किया। शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सब्जी में नमक ज्यादा होने पर किया विवाद पुलिस ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी प्रार्थिया मीना बाई बघेल ने शनिवार की रात को अपने घर पर थी। रात में उसका बेटे तेज कुमार बघेल पहुंचा और खाना मांगा। प्रार्थिया ने उसे खाना दिया तो बेटे ने सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आरोपित बेटा काफी ज्यादा नाराज हो उठा और उसने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी।

बारात लौटाने की धमकी देकर लिए 11 लाख, अब 20 लाख के लिए निकाला

बारात लौटाने की धमकी देकर लिए 11 लाख, अब 20 लाख के लिए निकाला भिलाई ।  शादी के पहले से लेकर शादी के बाद तक दहेज की मांग करने वाले ससुरालियों के खिलाफ एक विवाहिता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने 11 लाख रुपये न मिलने पर बारात लौटाने की धमकी दी थी। जिस पर उसके पिता ने गहने गिरवी रखकर और रिश्तेदारों से उधारी मांगकर ससुरालियों को पैसे दिए थे। इसके बाद जब प्रार्थिया शादी के बाद अपने ससुराल गई तो आरोपितों ने 20 लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया तो वो अपने मायके आई और महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी प्रार्थिया की शादी 18 जून 2017 को सिलीकॉन सिटी इंदौर निवासी आरोपित ईशान जायसवाल से हुई थी। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में पति के साथ ससुर संजय जायसवाल, सास सुषमा जायसवाल, ननद स्वाति जायसवाल और नंदोई स्वप्निल जायसवाल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोपितों ने सगाई और तिलक के समय प्रार्थिया के पिता से एक लाख 10 हजार रुपये लिए थे। जब शादी करने बारात लेक...

बलवा करने वाले आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई

बलवा करने वाले आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई भिलाई  । बलवा करने वाले आरोपितों के खिलाफ छावनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी आरोपित चाकू लेकर आम जगह पर घूमते पाए गए हैं। इसलिए उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की अलग से कार्रवाई की गई है। हालांकि इसी मामले में कुछ महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था, लेकिन उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला नहीं बनाया गया है। बता दें कि मिलन चौक कैंप-2 निवासी प्रार्थी शमीम अख्तर की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने अब्बास, ए प्रेम तेलुगू, सद्दाम उर्फ सोनू, एम लोकेश्वरी व अन्य लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, बलवा और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि वो चटाई क्वार्टर के क्षेत्र के पास जमीन मालिक की सहमति से अपनी कार खड़ी करता था। 14 फरवरी की रात को पत्थर मारकर प्रार्थी के कार का शीशा तोड़ दिया गया था। जिसकी प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत पर मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस के जाने के बाद आरोपित अब्बास, लोकेश्वरी, ए प्रेम और सद्दाम ने पुलिस लाने की बात क...

अचानक दिल्ली रवाना हुए CM भूपेश बघेल, मंत्रीमंडल की बैठक स्थगित

अचानक दिल्ली रवाना हुए CM भूपेश बघेल, मंत्रीमंडल की बैठक स्थगित रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अचानक दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इस वजह से भूपेश कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन से चल रहे आयकर छापामारी की कार्रवाई पर राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार चल रहा है। इस बीच कांग्रेस का प्रदर्शन भी राजधानी रायपुर में हो रहा है। इसके पहले मंत्रीमंडल की बैठक कोरबा के पर्यटक स्थल सतरेंगा में होना सुनिश्चित किया गया था। बाद में मुख्यमंत्री की व्यस्तता की बात कहकर बैठक मुख्यमंत्री निवास में आहूत की गई। इस बीच यह खबर आ रही है कि केंद्रीय आयकर टीम की छापामार कार्रवाई से उत्पन्न् हालात से आलाकमान को अवगत कराने मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल 29 फरवरी को गिरौदपुरी मेले में भी शामिल होने वाले थे। मैनपाट महोत्सव शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि थे। इस वजह से कैबिनेट की बैठक रायपुर में ही आयोजित की गई है।

होलाष्टक को मानते हैं अशुभ, होली के आठ दिन पहले से बंद होंगे शुभ संस्कार

होलाष्टक को मानते हैं अशुभ, होली के आठ दिन पहले से बंद होंगे शुभ संस्कार रायपुर।  होलाष्टक होली से पहले के आठ दिनों को कहा जाता है। होलाष्टक को अशुभ मानने की मान्यता के चलते आठ दिनों तक किसी भी तरह के शुभ संस्कार नहीं किये जाएंगे। इस दौरान पूजा-पाठ करना ही श्रेष्ठ माना जाता है। होलाष्टक दो मार्च से प्रारंभ हो रहा है, जो नौ मार्च यानी होलिका दहन तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है। नौ मार्च को होलिका दहन के बाद अगले दिन 10 मार्च को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला और चंद्रभूषण शुक्ला बताते हैं कि पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रहलाद को उनके पिता हिरण्यकशिपु ने आठ दिनों तक घोर यातना दी थी। उन्हें पहाड़ से नीचें फेंकना, जंगली-जानवरों के बीच छोड़ देना, जलाने के लिए जीवित आग में बिठा देना जैसे मृत्यु तुल्य यातना दी गई थी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद का बाल बांका भी नहीं हुआ। जिन आठ दिनों में प्रहलाद को यातनाएं दी थी, उन्हें ही होलाष्टक के नाम से जाना जात...

पटपड़गंज से 10 राउंड तक पीछे रहने के बाद जीते मनीष सिसोदिया

पटपड़गंज से 10 राउंड तक पीछे रहने के बाद जीते मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत दर्ज कर ली है। हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। वे 10 राउंड तक पीछे रहे और 11वें राउंड के बाद बमुश्किल बढ़त हासिल कर सके। 11वें राउंड में लगभग 800 वोटों से आगे हुए फिर 12वें राउंड में 2196 वोट की बढ़त हासिल की। उनका मुकाबला भाजपा के रवि नेगी से रहा। उनके सामने कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। बताते चलें कि 2015 में पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया ने 75,477 वोट हासिल कर भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 28,761 वोटों से हराया था। कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,260 वोट मिले थे। जीत हासिल करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के लोगों ने काम करने वाली सरकार चुनीं।   त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम : आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बार रोहित सिंह महरौलिया, भाजपा से किरन वैद्य और कांग्रेस की तरफ से विजय कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रह...

विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर अब जौरा के साथ आगर में भी होगा उपचुनाव

विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर अब जौरा के साथ आगर में भी होगा उपचुनाव भोपाल।  MP News लंबी बीमारी के बाद आलोट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार तड़के गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया। ऊंटवाल चार बार विधायक तथा वर्ष 2014 में देवास से सांसद व प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उनका शव गुरुग्राम से आलोट लाया गया है, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ऊंटवाल (54) के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। वह पिछले कुछ माह से मस्तिष्क संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन और के अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें हाल ही में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम (हरियाणा) ले जाया गया था। गुरुवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।   दो सीटों पर होंगे उपचुनाव अब मुरैना जिले की जौरा के बाद आगर-मालवा जिले की आगर विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होगा। जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो ...